एसआईपी कैलकुलेटर एक आसान टूल है, जिससे आप जान सकते हैं कि म्युचुअल फंड में हर महीने निवेश करने से भविष्य में कितना पैसा बन सकता है। आजकल बहुत से लोग, खासकर युवा SIP के जरिए म्युचुअल फंड में निवेश कर रहे हैं, क्योंकि इसमें हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम लगानी होती है।
एसआईपी कैलकुलेटर आपको यह अंदाजा देता है कि आपके लगाए गए पैसों से समय के साथ कितना रिटर्न मिल सकता है। ध्यान रहे कि यह सिर्फ एक अनुमान होता है, असली रिटर्न बाजार की चाल और फंड के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। इसमें एग्जिट लोड और खर्च (expense ratio) जैसी चीजें शामिल नहीं होतीं।
आप बस अपनी हर महीने की एसआईपी राशि, निवेश की अवधि और अनुमानित रिटर्न डालते हैं। इसके बाद यह टूल आपको बताता है कि मैच्योरिटी पर आपका पैसा कितना हो सकता है और आपको कितना लाभ मिल सकता है। इससे आपको अपने निवेश की सही दिशा तय करने में मदद मिलती है।