लंपसम (एकमुश्त) कैलकुलेटर एक ऑनलाइन टूल है, जो आपको म्युचुअल फंड में एक बार में किए गए निवेश से मिलने वाले संभावित रिटर्न का अंदाजा देता है। यह उन लोगों के लिए उपयोगी है जिनके पास एकमुश्त बड़ी रकम होती है या जो सही समय पर निवेश करना जानते हैं।
आप इस कैलकुलेटर से यह जान सकते हैं कि आपका आज का निवेश भविष्य में कितना बढ़ सकता है। इसके अलावा, आप यह भी पता कर सकते हैं कि किसी तय रकम को पाने के लिए आज आपको कितना निवेश करना होगा।