जहां टाटा एल्क्सी 75 रुपये प्रति शेयर के साथ सबसे आगे है, जबकि HDFC बैंक, TCS और L&T टेक्नोलॉजी सर्विसेज भी मजबूत डिविडेंड दे रहे हैं
Dividend Stocks: शेयर बाजार में इस समय डिविडेंड सीजन जोर पकड़ रहा है और कई बड़ी कंपनियों ने अपने निवेशकों को इनाम देने का ऐलान किया है। बैंकिंग, आईटी और रिटेल सेक्टर की प्रमुख कंपनियां जैसे HDFC बैंक, ICICI बैंक, TCS, HCL टेक, ट्रेंट, टाटा एल्क्सी, टाटा कम्युनिकेशंस और L&T टेक्नोलॉजी सर्विसेज ने अलग-अलग तरह के डिविडेंड की घोषणा की है।
HDFC बैंक
HDFC बैंक ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 1 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर पर 13 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। बैंक ने अपनी एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, “बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 31 मार्च 2026 को समाप्त वर्ष के लिए 13 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है, जो आगामी AGM में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन होगा।” बैंक ने यह भी बताया कि पूरे साल के लिए कुल डिविडेंड 15.50 रुपये प्रति शेयर होगा। इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 19 जून 2026 तय की गई है।