Sudeep Pharma IPO: ग्रे मार्केट में धमाल मचा रहा फार्मा कंपनी का आईपीओ, क्या निवेश करना सही रहेगा?

Sudeep Pharma IPO GMP: ग्रे मार्केट की गतिविधियों पर नजर रखने वाले सूत्रों के अनुसार, सुदीप फार्मा के नॉन-लिस्टेड शेयर शुक्रवार को 715 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। Sudeep Pharma IPO GMP: फार्मा कंपनी सुदीप फार्मा का आईपीओ शुक्रवार (21…

Sudeep Pharma IPO: ग्रे मार्केट में धमाल मचा रहा फार्मा कंपनी का आईपीओ, क्या निवेश करना सही रहेगा?

Last Updated: March 11, 2026 | 4:35 PM IST

हाइलाइट्स

  • Sudeep Pharma IPO GMP: ग्रे मार्केट की गतिविधियों पर नजर रखने वाले सूत्रों के अनुसार, सुदीप फार्मा के नॉन-लिस्टेड शेयर शुक्रवार को 715 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। Sudeep Pharma IPO GMP: फार्मा कंपनी सुदीप फार्मा का आईपीओ शुक्रवार (21…

Sudeep Pharma IPO GMP: ग्रे मार्केट की गतिविधियों पर नजर रखने वाले सूत्रों के अनुसार, सुदीप फार्मा के नॉन-लिस्टेड शेयर शुक्रवार को 715 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

Sudeep Pharma IPO GMP: फार्मा कंपनी सुदीप फार्मा का आईपीओ शुक्रवार (21 नवंबर) को सब्सक्राइब करने के लिए खुल गया। इश्यू अप्लाई करने के लिए 25 नवंबर (मंगलवार) तक खुला रहेगा। स्पेशल केमिकल और फार्मा-इंग्रीडिएंट्स बनाने वाली यह कंपनी शेयर बिक्री प्रस्ताव के जरिये 895 करोड़ रुपये जुटाएगी। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 563 से 593 रुपये प्रति शेयर तय किया है। सब्सक्रिप्शन खुलने से पहले ही सुदीप फार्मा आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट में उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजार एनालिस्ट्स सुदीप फार्मा की लॉन्ग टर्म संभावनाओं पर मोटे तौर पर सकारात्मक बने हुए हैं। हालांकि, वैल्यूएशन को लेकर कुछ सतर्कता बरती जा रही है।

इस बीच, सुदीप फार्मा (Sudeep Pharma) ने आईपीओ खुलने से पहले ही 20 नवंबर, गुरुवार को एंकर निवेशकों से 268.5 करोड़ रुपये जुटा लिए। कंपनी ने 45,27,823 शेयर 593 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से अलॉट किए।

Sudeep Pharma IPO Details

आईपीओ के तहत 95 करोड़ रुपये के 16 लाख नए इक्विटी शेयरों जारी किये जाएंगे। इसका अलावा प्रमोटर्स के 800 करोड़ रुपये के 1.35 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) पर रखे गए हैं। आईपीओ का प्राइस बैंड 563 से 593 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। एक लॉट में 25 शेयर है। रिटेल निवेशक को एक लॉट के लिए 14,825 रुपये लगनाए होंगे। निवेशक अधिकतम 13 लॉट (325 शेयर) के लिए 1,92,725 रुपये का निवेश करना होगा।

सुदीप फार्मा को ऑफर फॉर सेल से कोई पैसा नहीं मिलेगा। कंपनी ने अपने रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस में कहा है कि ऑफर से मिलने वाली रकम सीधे बेचने वाले शेयरधारकों को जाएगी। इसमें से उनके हिस्से के खर्च और टैक्स काटे जाएंगे। फ्रेश इश्यू से जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कंपनी पूंजीगत खर्च में करेगी। इसमें नंदेसरी प्लांट के लिए मशीनें खरीदना शामिल है। बाकी रकम सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों पर खर्च की जाएगी।

Sudeep Pharma IPO GMP

ग्रे मार्केट की गतिविधियों पर नजर रखने वाले सूत्रों के अनुसार, सुदीप फार्मा के नॉन-लिस्टेड शेयर शुक्रवार को लगभग 715 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे। यह आईपीओ के 593 रुपये के अपर प्राइस बैंड से 122 रुपये या 20.6 प्रतिशत का प्रीमियम दर्शाता है।

Sudeep Pharma IPO: सब्सक्राइब करें या नहीं ?

ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी रिसर्च के एनालिस्ट्स ने निवेशकों को सुदीप फार्मा आईपीओ को लॉन्ग टर्म लिहाज से सब्सक्राइब करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि यह इश्यू ‘पूरी तरह से वैल्यूएशन’ पर दिखाई दे रहा है। प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर कंपनी का वैल्यूएशन वित्त वर्ष 2024-25 की अनुमानित आय के 48.3 गुना पर बैठता है। इससे पोस्ट-इश्यू मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग ₹6,697.9 करोड़ होता है।

स्वस्तिक इन्वेस्टमार्ट का कहना है कि यह आईपीओ सिर्फ उन आक्रामक निवेशकों के लिए ठीक है, जो 2 से 5 साल तक निवेश कर सकते हैं। ब्रोकरेज ने बताया कि कंपनी के वित्तीय नतीजे मजबूत हैं। इसकी आय बढ़ रही है और एबिटा मार्जिन भी अच्छा है। FY25 में कंपनी का RONW 27.88% रहने का अनुमान है। कंपनी कई वैश्विक बड़े ग्राहकों को फार्मा-ग्रेड जरूरी सामग्री की सप्लाई करती है। लेकिन स्वस्तिक का कहना है कि 45–48x के P/E रेश्यो पर यह IPO काफी महंगा है। इस वजह से लिस्टिंग के तुरंत बाद मुनाफा कमाने की संभावना कम हो जाती है।

Advertisement

Upcoming IPOs This Week: इस हफ्ते दो IPO खुलने से बाजार में बढ़ेगी हलचल, वहीं सात कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस हफ्ते दो नए IPO खोले जाने और सात कंपनियों की लिस्टिंग होने की तैयारी बाजार में निवेशकों के लिए कई नए विकल्प उपलब्ध कराए जाने के संकेत के रूप…

Last Updated: November 21, 2025 | 6:02 AM IST

हाइलाइट्स

  • इस हफ्ते दो नए IPO खोले जाने और सात कंपनियों की लिस्टिंग होने की तैयारी बाजार में निवेशकों के लिए कई नए विकल्प उपलब्ध कराए जाने के संकेत के रूप में देखी जा रही है यह हफ्ता शेयर बाजार के…
Upcoming IPOs This Week: इस हफ्ते दो IPO खुलने से बाजार में बढ़ेगी हलचल, वहीं सात कंपनियों की होगी लिस्टिंग
1/1

IPO (2)

इस हफ्ते दो नए IPO खोले जाने और सात कंपनियों की लिस्टिंग होने की तैयारी बाजार में निवेशकों के लिए कई नए विकल्प उपलब्ध कराए जाने के संकेत के रूप में देखी जा रही है

यह हफ्ता शेयर बाजार के लिए थोड़ा शांत लेकिन दिलचस्प रहने वाला है। प्राइमरी मार्केट में इस बार सिर्फ दो नए IPO खुलेंगे, लेकिन दोनों अपने आकार और सेक्टर की वजह से निवेशकों का ध्यान खींच सकते हैं। मेनबोर्ड पर एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज 500 करोड़ रुपये के इश्यू के साथ दस्तक देगी, जबकि SME में गैलर्ड स्टील 37.50 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। दोनों IPO 19 नवंबर को खुलेंगे और 21 नवंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

इसके साथ ही यह हफ्ता लिस्टिंग्स के मामले में काफी व्यस्त रहने वाला है। कुल सात नए IPO बाजार में उतारेंगे और BSE-NSE पर निवेशकों की धड़कनें तेज करेंगे। फिजिक्सवाला, MV फोटोवोल्टेइक, टेनेको क्लीन एयर, फुजियामा पावर सिस्टम्स और कैपिलरी टेक्नोलॉजीज जैसी कंपनियां मेनबोर्ड पर दिखाई देंगी, जबकि वर्कमेट्स कोर2क्लाउड और महामाया लाइफसाइंसेज SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगी। इतने सारे नए विकल्पों के साथ निवेशकों के सामने सही चुनाव करने की चुनौती भी रहेगी।

इस हफ्ते खुलेंगे दो IPO

एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज IPO

ये IPO 19 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 21 नवंबर को बंद होगा। ये बुक बिल्ट ऑफर है, कुल 500 करोड़ रुपये का। इसमें 1.50 करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू है जो 180 करोड़ रुपये का, और 2.67 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल है जो 320 करोड़ रुपये का है।

प्राइस बैंड 114 से 120 रुपये प्रति शेयर है। आनंद राठी एडवाइजर्स लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है, और एमयूएफजी इंटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड रजिस्ट्रार है।

गैलर्ड स्टील का IPO

ये IPO भी 19 नवंबर को खुलेगा और 21 नवंबर को बंद होगा। ये SME IPO है, बुक बिल्ट इश्यू 37.50 करोड़ रुपये का। पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, 0.25 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल 37.50 करोड़ रुपये का है।

प्राइस बैंड 142 से 150 रुपये प्रति शेयर है। सेरेन कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है, और अंकित कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड रजिस्ट्रार है।

नए कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस हफ्ते कई IPO की लिस्टिंग होगी:

  • फिजिक्सवाला IPO: BSE और NSE पर लिस्ट होगा, टेंटेटिव डेट 18 नवंबर।
  • एमवी फोटोवोल्टेइक IPO: BSE और NSE पर लिस्ट होगा, टेंटेटिव डेट 18 नवंबर।
  • टेनेको क्लीन एयर IPO: BSE और NSE पर लिस्ट होगा, टेंटेटिव डेट 19 नवंबर।
  • फुजियामा पावर सिस्टम्स IPO: BSE और NSE पर लिस्ट होगा, टेंटेटिव डेट 20 नवंबर।
  • कैपिलरी टेक्नोलॉजीज IPO: BSE और NSE पर लिस्ट होगा, टेंटेटिव डेट 21 नवंबर।
  • वर्कमेट्स कोर2क्लाउड IPO: SME IPO, BSE SME पर लिस्ट होगा, टेंटेटिव डेट 18 नवंबर।
  • महामाया लाइफसाइंसेज IPO: SME IPO, BSE SME पर लिस्ट होगा, टेंटेटिव डेट 18 नवंबर।