Mon, Apr 6, 2026 | ई-पेपर

Switch to English Website

Sensex (72,897.26)

-422.29 (-0.58%) ट्रेंड

ट्रेंड In Trends:

विदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींविदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींविदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींविदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींविदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींविदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींविदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींअनाज भंडारण सेक्टर में बड़े मौकेSIP लॉन्ग-टर्म निवेश के लिए एक अच्छा विकल्प हैराजस्थान का बड़ा दांव सेमीकंडक्टरविदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींविदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींविदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींविदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींविदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींविदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींविदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींअनाज भंडारण सेक्टर में बड़े मौकेSIP लॉन्ग-टर्म निवेश के लिए एक अच्छा विकल्प हैराजस्थान का बड़ा दांव सेमीकंडक्टर
होम / बाजार / IPO / Tenneco Clean Air IPO Listing: 27% प्रीमियम के साथ बाजार में एंट्री, निवेशकों को हर शेयर पर ₹108 का फायदा

Tenneco Clean Air IPO Listing: 27% प्रीमियम के साथ बाजार में एंट्री, निवेशकों को हर शेयर पर ₹108 का फायदा

रिटेल निवेशकों को हर शेयर पर करीब 108 रुपये का फायदा हुआ। वहीं, हर लॉट पर करीब 3996 रुपये का लि​स्टिंग गेन हुआ Tenneco Clean Air IPO Listing: गाड़ियों के कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी टेनेको क्लीन एयर (Tenneco Clean Air) की…

Last Updated: March 11, 2026 | 4:35 PM

हाइलाइट्स

रिटेल निवेशकों को हर शेयर पर करीब 108 रुपये का फायदा हुआ। वहीं, हर लॉट पर करीब 3996 रुपये का लि​स्टिंग गेन हुआ

Tenneco Clean Air IPO Listing: गाड़ियों के कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी टेनेको क्लीन एयर (Tenneco Clean Air) की बुधवार (19 नवंबर) को शेयर बाजार में शानदार लि​स्टिंग हुई। टेनेको क्लीन एयर का शेयर 27 फीसदी प्रीमियम के साथ NSE पर 505 रुपये और BSE पर 498 रुपये पर लिस्ट हुआ। शेयर का इश्यू प्राइस 397 रुपये प्रति शेयर था। रिटेल निवेशकों को हर शेयर पर करीब 108 रुपये का फायदा हुआ। वहीं, हर लॉट पर करीब 3996 रुपये का लि​स्टिंग गेन हुआ। यह इश्यू अप्लाई करने के लिए 12 नवंबर को खुला था और 14 नवंबर को बंद हो गया था।

Tenneco Clean Air का आईपीओ ₹3,600 करोड़ का था। इसमें कुल 9.07 करोड़ शेयर की बिक्री की पेशकश की गई. यह आईपीओ IPO पूरी तरह से ऑफर फार सेल (OFS) था। यानी कंपनी को इससे कोई नया फंड नहीं मिला. OFS में सबसे बड़ी हिस्सेदारी Tenneco Mauritius Holdings ने बेची है. इसके अलावा Federal-Mogul Investments BV, Tenneco LLC, और Federal-Mogul जैसे समूह से जुड़े अन्य शेयरधारक भी इसमें शामिल रहे.

इश्यू के लिए JM Financial बुक रनिंग लीड मैनेजर और MUFG Intime India रजिस्ट्रार रहा. इश्यू प्राइस ₹397 के मुकाबले शेयर NSE पर 27% प्रीमियम के साथ 509 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ. BSE पर शेयर 498 पर लिस्ट हुआ, जोकि 25.44% का प्रीमियम दिखा रहा है. लिस्टिंग (stock market listing) के बाद शेयर ने 517 रुपये का रिकॉर्ड हाई बनाया. यानी आईपीओ प्राइस से 30 फीसदी अधिक.

निवेशकों से मिला दमदार रिस्पांस?

टेनेको क्लीन एयर आईपीओ (Tenneco Clean Air India IPO) को निवेशकों से दमदार रिस्पांस मिला था. बीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक सबसे मजबूत मांग संस्थागत निवेशकों की ओर से आई, जहां QIB केटेगरी 166.42 गुना सब्सक्राइब हुई.

गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) ने भी भारी उत्साह दिखाया और यह हिस्सा 40.74 गुना भरा गया. वहीं रिटेल निवेशकों की भागीदारी संतुलित रही और RII कैटेगरी 5.11 गुना सब्सक्राइब हुई. कुल मिलाकर IPO 58.83 गुना सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ.

 

First Published - November 21, 2025 | 5:42 AM IST
होम / बाजार / IPO / Upcoming IPOs This Week: इस हफ्ते दो IPO खुलने से बाजार में बढ़ेगी हलचल, वहीं सात कंपनियों की होगी लिस्टिंग

Upcoming IPOs This Week: इस हफ्ते दो IPO खुलने से बाजार में बढ़ेगी हलचल, वहीं सात कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस हफ्ते दो नए IPO खोले जाने और सात कंपनियों की लिस्टिंग होने की तैयारी बाजार में निवेशकों के लिए कई नए विकल्प उपलब्ध कराए जाने के संकेत के रूप…

aarti gosavi

Last Updated: March 11, 2026 | 4:35 PM IST

  • Print
  • Google News

हाइलाइट्स

  • इस हफ्ते दो नए IPO खोले जाने और सात कंपनियों की लिस्टिंग होने की तैयारी बाजार में निवेशकों के लिए कई नए विकल्प उपलब्ध कराए जाने के संकेत के रूप में देखी जा रही है यह हफ्ता शेयर बाजार के…
1/1

IPO (2)

इस हफ्ते दो नए IPO खोले जाने और सात कंपनियों की लिस्टिंग होने की तैयारी बाजार में निवेशकों के लिए कई नए विकल्प उपलब्ध कराए जाने के संकेत के रूप में देखी जा रही है

यह हफ्ता शेयर बाजार के लिए थोड़ा शांत लेकिन दिलचस्प रहने वाला है। प्राइमरी मार्केट में इस बार सिर्फ दो नए IPO खुलेंगे, लेकिन दोनों अपने आकार और सेक्टर की वजह से निवेशकों का ध्यान खींच सकते हैं। मेनबोर्ड पर एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज 500 करोड़ रुपये के इश्यू के साथ दस्तक देगी, जबकि SME में गैलर्ड स्टील 37.50 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। दोनों IPO 19 नवंबर को खुलेंगे और 21 नवंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

इसके साथ ही यह हफ्ता लिस्टिंग्स के मामले में काफी व्यस्त रहने वाला है। कुल सात नए IPO बाजार में उतारेंगे और BSE-NSE पर निवेशकों की धड़कनें तेज करेंगे। फिजिक्सवाला, MV फोटोवोल्टेइक, टेनेको क्लीन एयर, फुजियामा पावर सिस्टम्स और कैपिलरी टेक्नोलॉजीज जैसी कंपनियां मेनबोर्ड पर दिखाई देंगी, जबकि वर्कमेट्स कोर2क्लाउड और महामाया लाइफसाइंसेज SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगी। इतने सारे नए विकल्पों के साथ निवेशकों के सामने सही चुनाव करने की चुनौती भी रहेगी।

इस हफ्ते खुलेंगे दो IPO

एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज IPO

ये IPO 19 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 21 नवंबर को बंद होगा। ये बुक बिल्ट ऑफर है, कुल 500 करोड़ रुपये का। इसमें 1.50 करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू है जो 180 करोड़ रुपये का, और 2.67 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल है जो 320 करोड़ रुपये का है।

प्राइस बैंड 114 से 120 रुपये प्रति शेयर है। आनंद राठी एडवाइजर्स लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है, और एमयूएफजी इंटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड रजिस्ट्रार है।

गैलर्ड स्टील का IPO

ये IPO भी 19 नवंबर को खुलेगा और 21 नवंबर को बंद होगा। ये SME IPO है, बुक बिल्ट इश्यू 37.50 करोड़ रुपये का। पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, 0.25 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल 37.50 करोड़ रुपये का है।

प्राइस बैंड 142 से 150 रुपये प्रति शेयर है। सेरेन कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है, और अंकित कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड रजिस्ट्रार है।

नए कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस हफ्ते कई IPO की लिस्टिंग होगी:

  • फिजिक्सवाला IPO: BSE और NSE पर लिस्ट होगा, टेंटेटिव डेट 18 नवंबर।
  • एमवी फोटोवोल्टेइक IPO: BSE और NSE पर लिस्ट होगा, टेंटेटिव डेट 18 नवंबर।
  • टेनेको क्लीन एयर IPO: BSE और NSE पर लिस्ट होगा, टेंटेटिव डेट 19 नवंबर।
  • फुजियामा पावर सिस्टम्स IPO: BSE और NSE पर लिस्ट होगा, टेंटेटिव डेट 20 नवंबर।
  • कैपिलरी टेक्नोलॉजीज IPO: BSE और NSE पर लिस्ट होगा, टेंटेटिव डेट 21 नवंबर।
  • वर्कमेट्स कोर2क्लाउड IPO: SME IPO, BSE SME पर लिस्ट होगा, टेंटेटिव डेट 18 नवंबर।
  • महामाया लाइफसाइंसेज IPO: SME IPO, BSE SME पर लिस्ट होगा, टेंटेटिव डेट 18 नवंबर।

Advertisement

Advertisement