Mon, Apr 6, 2026 | ई-पेपर

Switch to English Website

Sensex (73,166.01)

-153.54 (-0.21%) ट्रेंड

ट्रेंड In Trends:

विदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींविदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींविदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींविदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींविदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींविदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींविदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींअनाज भंडारण सेक्टर में बड़े मौकेSIP लॉन्ग-टर्म निवेश के लिए एक अच्छा विकल्प हैराजस्थान का बड़ा दांव सेमीकंडक्टरविदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींविदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींविदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींविदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींविदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींविदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींविदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींअनाज भंडारण सेक्टर में बड़े मौकेSIP लॉन्ग-टर्म निवेश के लिए एक अच्छा विकल्प हैराजस्थान का बड़ा दांव सेमीकंडक्टर
होम / बाजार / IPO / Fujiyama Power Systems IPO की बाजार में कमजोर एंट्री, 218 रुपये पर लिस्ट हुए शेयर.

Fujiyama Power Systems IPO की बाजार में कमजोर एंट्री, 218 रुपये पर लिस्ट हुए शेयर.

Fujiyama Power Systems IPO: एनएसई पर फुजियामा पावर सिस्टम्स के शिया 220 रुपये पर लिस्ट हुए, जो इश्यू प्राइस के मुकाबले 8 रुपये या 3.51 फीसदी का डिस्काउंट दर्शाता है। Fujiyama Power Systems Share price: फुजियामा पावर सिस्टम्स आईपीओ के शेयर…

Last Updated: March 11, 2026 | 4:35 PM

हाइलाइट्स

Fujiyama Power Systems IPO: एनएसई पर फुजियामा पावर सिस्टम्स के शिया 220 रुपये पर लिस्ट हुए, जो इश्यू प्राइस के मुकाबले 8 रुपये या 3.51 फीसदी का डिस्काउंट दर्शाता है।

Fujiyama Power Systems Share price: फुजियामा पावर सिस्टम्स आईपीओ के शेयर गुरुवार को शेयर बाजार में लिस्ट हो गए। कंपनी के शेयर बीएसई पर 218.40 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए। यह आईपीओ के अपर प्राइस बैंड 228 रुपये से 4 फीसदी या 10 रुपये कम है। वहीं, एनएसई पर फुजियामा पावर सिस्टम्स के शिया 220 रुपये पर लिस्ट हुए, जो इश्यू प्राइस के मुकाबले 8 रुपये या 3.51 फीसदी का डिस्काउंट दर्शाता है।

ग्रे मार्केट की उम्मीदों के मुकाबले आईपीओ की लिस्टिंग कमजोर रही। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 228.5 रुपये पर ट्रेड हो रहे थे, जो इश्यू प्राइस से केवल 0.5 रुपये या 0.22 प्रतिशत का मामूली प्रीमियम रहे थे।

हालांकि, लिस्टिंग के बाद शेयर में रिकवरी देखने को मिली और बीएसई पर यह 3.85 प्रतिशत चढ़कर 226.8 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह, एनएसई पर भी फुजीयामा पावर सिस्टम्स का शेयर 3.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 227 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था।

Fujiyama Power Systems IPO subscription details

फुजियामा पावर सिस्टम्स आईपीओ की शुरुआत बाजार की सतर्क धारणा के बीच काफी कमजोर रही। लेकिन अंतिम दिन मांग में सुधार देखा गया। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल खरीदारों (QIBs) की मजबूत हिस्सेदारी ने इस इश्यू को पूरी तरह सब्सक्राइब होने में मदद की।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल खरीदारों ने अपने अलॉट हिस्से का 5.15 गुना सब्सक्रिप्शन किया। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) ने अपने हिस्से का 0.88 गुना बोली लगाई। खुदरा निवेशकों (रिटेल इन्वेस्टर्स) ने अपने हिस्से को 1 गुना यानी पूरी तरह सब्सक्राइब किया।

Fujiyama Power Systems IPO Details

कंपनी इस आईपीओ के जरिए ₹828 करोड़ जुटाने की योजना बनाई थी। इश्यू के तहत 2.63 करोड़ नए इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू और 1 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल था। आईपीओ का प्राइस बैंड ₹216–₹228 प्रति शेयर तय किया गया था और एक लॉट में 65 शेयर शामिल थे।

First Published - November 21, 2025 | 5:40 AM IST
होम / बाजार / IPO / Upcoming IPOs This Week: इस हफ्ते दो IPO खुलने से बाजार में बढ़ेगी हलचल, वहीं सात कंपनियों की होगी लिस्टिंग

Upcoming IPOs This Week: इस हफ्ते दो IPO खुलने से बाजार में बढ़ेगी हलचल, वहीं सात कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस हफ्ते दो नए IPO खोले जाने और सात कंपनियों की लिस्टिंग होने की तैयारी बाजार में निवेशकों के लिए कई नए विकल्प उपलब्ध कराए जाने के संकेत के रूप…

aarti gosavi

Last Updated: March 11, 2026 | 4:35 PM IST

  • Print
  • Google News

हाइलाइट्स

  • इस हफ्ते दो नए IPO खोले जाने और सात कंपनियों की लिस्टिंग होने की तैयारी बाजार में निवेशकों के लिए कई नए विकल्प उपलब्ध कराए जाने के संकेत के रूप में देखी जा रही है यह हफ्ता शेयर बाजार के…
1/1

IPO (2)

इस हफ्ते दो नए IPO खोले जाने और सात कंपनियों की लिस्टिंग होने की तैयारी बाजार में निवेशकों के लिए कई नए विकल्प उपलब्ध कराए जाने के संकेत के रूप में देखी जा रही है

यह हफ्ता शेयर बाजार के लिए थोड़ा शांत लेकिन दिलचस्प रहने वाला है। प्राइमरी मार्केट में इस बार सिर्फ दो नए IPO खुलेंगे, लेकिन दोनों अपने आकार और सेक्टर की वजह से निवेशकों का ध्यान खींच सकते हैं। मेनबोर्ड पर एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज 500 करोड़ रुपये के इश्यू के साथ दस्तक देगी, जबकि SME में गैलर्ड स्टील 37.50 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। दोनों IPO 19 नवंबर को खुलेंगे और 21 नवंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

इसके साथ ही यह हफ्ता लिस्टिंग्स के मामले में काफी व्यस्त रहने वाला है। कुल सात नए IPO बाजार में उतारेंगे और BSE-NSE पर निवेशकों की धड़कनें तेज करेंगे। फिजिक्सवाला, MV फोटोवोल्टेइक, टेनेको क्लीन एयर, फुजियामा पावर सिस्टम्स और कैपिलरी टेक्नोलॉजीज जैसी कंपनियां मेनबोर्ड पर दिखाई देंगी, जबकि वर्कमेट्स कोर2क्लाउड और महामाया लाइफसाइंसेज SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगी। इतने सारे नए विकल्पों के साथ निवेशकों के सामने सही चुनाव करने की चुनौती भी रहेगी।

इस हफ्ते खुलेंगे दो IPO

एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज IPO

ये IPO 19 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 21 नवंबर को बंद होगा। ये बुक बिल्ट ऑफर है, कुल 500 करोड़ रुपये का। इसमें 1.50 करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू है जो 180 करोड़ रुपये का, और 2.67 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल है जो 320 करोड़ रुपये का है।

प्राइस बैंड 114 से 120 रुपये प्रति शेयर है। आनंद राठी एडवाइजर्स लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है, और एमयूएफजी इंटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड रजिस्ट्रार है।

गैलर्ड स्टील का IPO

ये IPO भी 19 नवंबर को खुलेगा और 21 नवंबर को बंद होगा। ये SME IPO है, बुक बिल्ट इश्यू 37.50 करोड़ रुपये का। पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, 0.25 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल 37.50 करोड़ रुपये का है।

प्राइस बैंड 142 से 150 रुपये प्रति शेयर है। सेरेन कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है, और अंकित कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड रजिस्ट्रार है।

नए कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस हफ्ते कई IPO की लिस्टिंग होगी:

  • फिजिक्सवाला IPO: BSE और NSE पर लिस्ट होगा, टेंटेटिव डेट 18 नवंबर।
  • एमवी फोटोवोल्टेइक IPO: BSE और NSE पर लिस्ट होगा, टेंटेटिव डेट 18 नवंबर।
  • टेनेको क्लीन एयर IPO: BSE और NSE पर लिस्ट होगा, टेंटेटिव डेट 19 नवंबर।
  • फुजियामा पावर सिस्टम्स IPO: BSE और NSE पर लिस्ट होगा, टेंटेटिव डेट 20 नवंबर।
  • कैपिलरी टेक्नोलॉजीज IPO: BSE और NSE पर लिस्ट होगा, टेंटेटिव डेट 21 नवंबर।
  • वर्कमेट्स कोर2क्लाउड IPO: SME IPO, BSE SME पर लिस्ट होगा, टेंटेटिव डेट 18 नवंबर।
  • महामाया लाइफसाइंसेज IPO: SME IPO, BSE SME पर लिस्ट होगा, टेंटेटिव डेट 18 नवंबर।

Advertisement

Advertisement