Mon, Apr 6, 2026 | ई-पेपर

Switch to English Website

Sensex (73,166.01)

-153.54 (-0.21%) ट्रेंड

ट्रेंड In Trends:

विदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींविदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींविदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींविदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींविदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींविदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींविदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींअनाज भंडारण सेक्टर में बड़े मौकेSIP लॉन्ग-टर्म निवेश के लिए एक अच्छा विकल्प हैराजस्थान का बड़ा दांव सेमीकंडक्टरविदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींविदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींविदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींविदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींविदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींविदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींविदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींअनाज भंडारण सेक्टर में बड़े मौकेSIP लॉन्ग-टर्म निवेश के लिए एक अच्छा विकल्प हैराजस्थान का बड़ा दांव सेमीकंडक्टर
होम / बाजार / IPO / Emmvee Photovoltaic IPO की फ्लैट लिस्टिंग, निवेशकों को नहीं मिला लिस्टिंग गेन; शेयर ₹217 पर लिस्ट

Emmvee Photovoltaic IPO की फ्लैट लिस्टिंग, निवेशकों को नहीं मिला लिस्टिंग गेन; शेयर ₹217 पर लिस्ट

Emmvee Photovoltaic IPO: लिस्टिंग से पहले एम्मवी फोटोवोल्टिक के शेयर ग्रे मार्केट में ₹217 पर ही ट्रेड हो रहे थे, जिससे किसी भी प्रीमियम की संभावना नहीं दिख रही थी। Emmvee Photovoltaic IPO Listing: एम्मवी फोटोवोल्टिक के शेयर मंगलवार (18 नवंबर)…

Last Updated: March 11, 2026 | 4:35 PM

हाइलाइट्स

Emmvee Photovoltaic IPO: लिस्टिंग से पहले एम्मवी फोटोवोल्टिक के शेयर ग्रे मार्केट में ₹217 पर ही ट्रेड हो रहे थे, जिससे किसी भी प्रीमियम की संभावना नहीं दिख रही थी।

Emmvee Photovoltaic IPO Listing: एम्मवी फोटोवोल्टिक के शेयर मंगलवार (18 नवंबर) शेयर बाजार में सपाट शुरुआत के साथ लिस्ट हो गए। कंपनी के शेयर बीएसई पर 217 रुपये प्रति शेयर के इश्यू प्राइस पर ही लिस्ट हुए। यह लिस्टिंग प्राइस इश्यू प्राइस के अपर एंड 217 रुपये के समान रही। यानी निवेशकों को कोई लिस्टिंग प्रीमियम नहीं मिला।शेयर एनएसई पर भी 217 पर ही लिस्ट हुए, जो शून्य-प्रीमियम लिस्टिंग को दर्शाता है।

हालांकि, यह लिस्टिंग ग्रे-मार्केट संकेतों के अनुरूप रही। लिस्टिंग से पहले, मार्केट ट्रैकर्स के अनुसार, एम्मवी फोटोवोल्टिक के शेयर ग्रे मार्केट में 217 रुपये पर ही ट्रेड हो रहे थे, जिससे इश्यू प्राइस पर किसी भी प्रीमियम की संभावना नहीं दिख रही थी।

यह भी पढ़ें | PhysicsWallah IPO की तगड़ी लिस्टिंग, ₹145 पर लिस्ट हुए शेयर; हर लॉट पर दिया 4932 रुपये का फायदा

Emmvee Photovoltaic IPO डिटेल्स

एम्मवी फोटोवोल्टिक का आईपीओ 2,900 करोड़ रुपये का बुक-बिल्ट इश्यू था। इसमें 2,143.86 करोड़ रुपये के 9.88 करोड़ नए शेयरों का फ्रेश इश्यू और 756.14 करोड़ रुपये के 3.48 करोड़ शेयरों का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) शामिल था। यह इश्यू 11 नवंबर 2025 को खुला और 13 नवंबर 2025 को बंद हुआ। शेयर अलॉटमेंट 14 नवंबर 2025 को अंतिम रूप से तय किया गया।

इस आईपीओ के बुक-रनिंग लीड मैनेजर (बीआरएलएम) जेफरीज, आईआईएफएल कैपिटल, जेएम फाइनेंशियल और कोटक इन्वेस्टमेंट बैंकिंग थे। इस इश्यू का रजिस्ट्रार केफिन टेक्नोलॉजीज था।

आईपीओ से प्राप्त शुद्ध आय मुख्य रूप से कंपनी की बैलेंस शीट को मजबूत करने में उपयोग की जाएगी। इसमें से बड़ी राशि (₹1,621.29 करोड़) कंपनी और उसकी प्रमुख सहायक कंपनी के बकाया कर्ज और उस पर संचित ब्याज के भुगतान या आंशिक/पूर्ण प्रीपेमेंट के लिए रखी गई है। शेष ₹438.71 करोड़ सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए उपयोग किए जाएंगे, ताकि समग्र व्यावसायिक वृद्धि और परिचालन लचीलापन बढ़ाया जा सके।

Emmvee Photovoltaic IPO सब्सक्रिप्शन

Emmvee Photovoltaic IPO को निवेशकों से ठंडी प्रतिक्रिया मिली और यह कुल 0.58 गुना ही सब्सक्राइब हो पाया। NSE के आंकड़ों के अनुसार, QIB श्रेणी 0.70 गुना, NII श्रेणी 0.21 गुना और रिटेल श्रेणी 0.78 गुना सब्सक्राइब हुई।

 

First Published - November 21, 2025 | 5:51 AM IST
होम / बाजार / IPO / Upcoming IPOs This Week: इस हफ्ते दो IPO खुलने से बाजार में बढ़ेगी हलचल, वहीं सात कंपनियों की होगी लिस्टिंग

Upcoming IPOs This Week: इस हफ्ते दो IPO खुलने से बाजार में बढ़ेगी हलचल, वहीं सात कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस हफ्ते दो नए IPO खोले जाने और सात कंपनियों की लिस्टिंग होने की तैयारी बाजार में निवेशकों के लिए कई नए विकल्प उपलब्ध कराए जाने के संकेत के रूप…

aarti gosavi

Last Updated: March 11, 2026 | 4:35 PM IST

  • Print
  • Google News

हाइलाइट्स

  • इस हफ्ते दो नए IPO खोले जाने और सात कंपनियों की लिस्टिंग होने की तैयारी बाजार में निवेशकों के लिए कई नए विकल्प उपलब्ध कराए जाने के संकेत के रूप में देखी जा रही है यह हफ्ता शेयर बाजार के…
1/1

IPO (2)

इस हफ्ते दो नए IPO खोले जाने और सात कंपनियों की लिस्टिंग होने की तैयारी बाजार में निवेशकों के लिए कई नए विकल्प उपलब्ध कराए जाने के संकेत के रूप में देखी जा रही है

यह हफ्ता शेयर बाजार के लिए थोड़ा शांत लेकिन दिलचस्प रहने वाला है। प्राइमरी मार्केट में इस बार सिर्फ दो नए IPO खुलेंगे, लेकिन दोनों अपने आकार और सेक्टर की वजह से निवेशकों का ध्यान खींच सकते हैं। मेनबोर्ड पर एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज 500 करोड़ रुपये के इश्यू के साथ दस्तक देगी, जबकि SME में गैलर्ड स्टील 37.50 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। दोनों IPO 19 नवंबर को खुलेंगे और 21 नवंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

इसके साथ ही यह हफ्ता लिस्टिंग्स के मामले में काफी व्यस्त रहने वाला है। कुल सात नए IPO बाजार में उतारेंगे और BSE-NSE पर निवेशकों की धड़कनें तेज करेंगे। फिजिक्सवाला, MV फोटोवोल्टेइक, टेनेको क्लीन एयर, फुजियामा पावर सिस्टम्स और कैपिलरी टेक्नोलॉजीज जैसी कंपनियां मेनबोर्ड पर दिखाई देंगी, जबकि वर्कमेट्स कोर2क्लाउड और महामाया लाइफसाइंसेज SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगी। इतने सारे नए विकल्पों के साथ निवेशकों के सामने सही चुनाव करने की चुनौती भी रहेगी।

इस हफ्ते खुलेंगे दो IPO

एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज IPO

ये IPO 19 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 21 नवंबर को बंद होगा। ये बुक बिल्ट ऑफर है, कुल 500 करोड़ रुपये का। इसमें 1.50 करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू है जो 180 करोड़ रुपये का, और 2.67 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल है जो 320 करोड़ रुपये का है।

प्राइस बैंड 114 से 120 रुपये प्रति शेयर है। आनंद राठी एडवाइजर्स लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है, और एमयूएफजी इंटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड रजिस्ट्रार है।

गैलर्ड स्टील का IPO

ये IPO भी 19 नवंबर को खुलेगा और 21 नवंबर को बंद होगा। ये SME IPO है, बुक बिल्ट इश्यू 37.50 करोड़ रुपये का। पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, 0.25 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल 37.50 करोड़ रुपये का है।

प्राइस बैंड 142 से 150 रुपये प्रति शेयर है। सेरेन कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है, और अंकित कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड रजिस्ट्रार है।

नए कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस हफ्ते कई IPO की लिस्टिंग होगी:

  • फिजिक्सवाला IPO: BSE और NSE पर लिस्ट होगा, टेंटेटिव डेट 18 नवंबर।
  • एमवी फोटोवोल्टेइक IPO: BSE और NSE पर लिस्ट होगा, टेंटेटिव डेट 18 नवंबर।
  • टेनेको क्लीन एयर IPO: BSE और NSE पर लिस्ट होगा, टेंटेटिव डेट 19 नवंबर।
  • फुजियामा पावर सिस्टम्स IPO: BSE और NSE पर लिस्ट होगा, टेंटेटिव डेट 20 नवंबर।
  • कैपिलरी टेक्नोलॉजीज IPO: BSE और NSE पर लिस्ट होगा, टेंटेटिव डेट 21 नवंबर।
  • वर्कमेट्स कोर2क्लाउड IPO: SME IPO, BSE SME पर लिस्ट होगा, टेंटेटिव डेट 18 नवंबर।
  • महामाया लाइफसाइंसेज IPO: SME IPO, BSE SME पर लिस्ट होगा, टेंटेटिव डेट 18 नवंबर।

Advertisement

Advertisement