Gold Silver Price: घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,22,700 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,55,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।
Gold and Silver Price: चांदी के वायदा भाव कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है, जबकि सोने के भाव गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,22,700 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,55,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के वायदा भाव तेजी और सोने के गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
सोने की कीमतों में गिरावट
सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज नरमी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 98 रुपये की गिरावट के साथ 1,22,953 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,23,051 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 332 रुपये की गिरावट के साथ 1,22,719 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,23,024 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,22,634 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,31,699 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।
चांदी चमकी
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 893 रुपये की तेजी के साथ 1,56,000 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,55,107 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 393 रुपये की तेजी के साथ 1,55,500 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,56,478 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,55,399 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,69,200 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नरम, चांदी तेज
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत तेज और सोने की सुस्त रही। Comex पर सोना 4,079.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,082.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 5.10 डॉलर की गिरावट के साथ 4,077.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,398 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 51.06 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 50.85 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.28 डॉलर की तेजी के साथ 51.13 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव 53.76 डॉलर का उच्च स्तर छू चुके हैं।
MCX, Comex पर Gold and Silver भाव
MCX Open Last Close LTP सोना 1,22,953 1,23,051 1,22,719 चांदी 1,56,000 1,55,107 1,55,500 Comex Open Last Close LTP सोना 4,079.90 4,082.80 4,077.70 चांदी 51.06 50.85 51.13(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)
