Mon, Apr 6, 2026 | ई-पेपर

Switch to English Website

Sensex (73,085.58)

-233.97 (-0.32%) ट्रेंड

ट्रेंड In Trends:

विदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींविदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींविदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींविदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींविदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींविदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींविदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींअनाज भंडारण सेक्टर में बड़े मौकेSIP लॉन्ग-टर्म निवेश के लिए एक अच्छा विकल्प हैराजस्थान का बड़ा दांव सेमीकंडक्टरविदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींविदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींविदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींविदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींविदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींविदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींविदेश जाना है लेकिन पासपोर्ट-वीजा नहींअनाज भंडारण सेक्टर में बड़े मौकेSIP लॉन्ग-टर्म निवेश के लिए एक अच्छा विकल्प हैराजस्थान का बड़ा दांव सेमीकंडक्टर
होम / अर्थव्यवस्था / अंतरराष्ट्रीय / इन्फ्रा और ऊर्जा क्षेत्र के दिग्गजों संग सीतारमण की बजट पूर्व बैठक में अहम सुझावों पर चर्चा

इन्फ्रा और ऊर्जा क्षेत्र के दिग्गजों संग सीतारमण की बजट पूर्व बैठक में अहम सुझावों पर चर्चा

वित्त मंत्री द्वारा इन्फ्रा और ऊर्जा उद्योग के प्रतिनिधियों से बजट संबंधित सुझाव लिए गए जिनमें कर सुधार, निवेश सुगमता और रणनीतिक विकास कोष के निर्माण पर विशेष जोर दिया गया है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 10वें दौर के…

Last Updated: March 11, 2026 | 4:35 PM

हाइलाइट्स

वित्त मंत्री द्वारा इन्फ्रा और ऊर्जा उद्योग के प्रतिनिधियों से बजट संबंधित सुझाव लिए गए जिनमें कर सुधार, निवेश सुगमता और रणनीतिक विकास कोष के निर्माण पर विशेष जोर दिया गया है

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 10वें दौर के बजट पूर्व परामर्श की शुक्रवार को यहां अध्यक्षता की। उन्होंने ऊर्जा और आधारभूत ढांचे के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।

वित्त मंत्रालय ने एक्स पर बताया कि इस बैठक में ऊर्जा मंत्रालय के सचिव पंकज अग्रवाल, बंदरगाह, जहाजरानी व जलमार्ग मंत्रालय के सचिव विजय कुमार, सड़क यातायात व राजमार्ग के सचिव वी. उमाशंकर, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार और केंद्र सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन मौजूद थे।

बैठक में शामिल होने वाले उद्योग जगत के दिग्गजों में अदाणी पोर्ट्स ऐंड एसईजेड के प्रबंध निदेशक (एमडी) करण अदाणी, हिताची एनर्जी के भारत व दक्षिण एशिया के एमडी व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एन वेणु, अवादा ग्रुप के अध्यक्ष विनीत मित्तल, जेसीबी के चेयरमैन दीपक शेट्टी, जीई वर्नोवा टीऐंडडी इंडिया के एमडी संदीप जंजारिया, एफकॉन्स के एमडी एस परमसिवन, शापूरजी पलोनजी इन्फ्रास्ट्रक्चर कैपिटल के निदेशक मनीष त्रिपाठी और जीएमआर ग्रुप के डिप्टी एमडी के नारायणराव शामिल थे।

Also Read: मिड और स्मॉल कैप फंड्स में निवेश की रफ्तार सुस्त, फिर भी क्यों कह रहे हैं एक्सपर्ट्स- SIP मत रोकें?

बैठक में मौजूद उद्योग के अन्य प्रमुख दिग्गजों में जेएम बक्शी के समूह निदेशक संदीप वाधवा, एलऐंडटी के रेलवे के सीईओ एस रामकुमार, हिताची के रेलवे सिस्टम बिजनेस के प्रमुख मंगल देव, बोरोसिल रिन्यूएबल्स के अध्यक्ष प्रदीप खेरुका, शक्ति पम्प्स के सीएमडी दिनेश पट्टीदार, आरई के एमडी एवं सीईओ मसूद मलिक, क्रेडाई के अध्यक्ष शेखर पाटिल, पीएनसी इन्फ्रॉटेक के निदेशक टीआर राव, वोल्वो कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट के एमडी डी. कृष्णन, इन्फ्राविजन फाउंडेशन के सीईओ जगन शाह और नैशनल सोलर एनर्जी फेडरेशन के सीईओ एस. पुलिपका मौजूद थे।

Also Read: भारत का UPI अब यूरोप से जुड़ेगा, क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट मिनटों में निपटेंगे; बड़े बदलाव की तैयारी

सीतारमण ने गुरुवार को बजट पूर्व परामर्श में ट्रेड यूनियन, श्रम संगठनों और पर्यटन व आतिथ्य क्षेत्र के दिग्गजों से मुलाकात की थी।

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने हाल ही में राजस्व सचिव अरविंद श्रीवास्तव से मुलाकात कर केंद्रीय बजट 2026-27 के लिए सिफारिशें पेश की थीं।  इसमें कर व्यवस्था को ‘विवाद-निवारक’ बनाने, न कि ‘विवाद-प्रेरित’ करने का अनुरोध किया गया । सीआईआई ने भारत के दीर्घकालिक विकास, लचीलेपन और वैश्विक आर्थिक सुरक्षा को धन मुहैया कराने लिए संप्रभु-समर्थित और पेशेवर रूप से प्रबंधित संस्था, भारत विकास और रणनीतिक कोष के निर्माण का प्रस्ताव रखा।

 

 

First Published - November 22, 2025 | 6:47 AM IST
होम / अर्थव्यवस्था / अंतरराष्ट्रीय / India-US LPG Deal: भारत की खाड़ी देशों पर घटेगी निर्भरता, घर-घर पहुंचेगी किफायती गैस

India-US LPG Deal: भारत की खाड़ी देशों पर घटेगी निर्भरता, घर-घर पहुंचेगी किफायती गैस

भारत ने अमेरिका से 2.2 मिलियन टन एलपीजी का ऐतिहासिक समझौता कर ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया। India-US LPG Deal: भारत ने अमेरिका के साथ 2.2 मिलियन…

aarti gosavi

Last Updated: March 11, 2026 | 4:35 PM IST

  • Print
  • Google News

हाइलाइट्स

  • भारत ने अमेरिका से 2.2 मिलियन टन एलपीजी का ऐतिहासिक समझौता कर ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया। India-US LPG Deal: भारत ने अमेरिका के साथ 2.2 मिलियन टन (mt) एलपीजी का टर्म डील किया है। यह कदम…
1/1

India-LPG-deal

भारत ने अमेरिका से 2.2 मिलियन टन एलपीजी का ऐतिहासिक समझौता कर ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया।

India-US LPG Deal: भारत ने अमेरिका के साथ 2.2 मिलियन टन (mt) एलपीजी का टर्म डील किया है। यह कदम वैश्विक ऊर्जा बाजार में उत्पन्न होने वाली अनिश्चितताओं के बीच भारत की सुरक्षा को मजबूत करेगा। इस समझौते के अनुसार, 2026 से भारत की सरकारी तेल कंपनियां (OMCs) देश में कुल एलपीजी का 10 प्रतिशत अमेरिका से आयात करेंगी।

अब तक भारत का अमेरिका के साथ एलपीजी आयात में कोई टर्म डील नहीं था। देश की घरेलू एलपीजी जरूरत का लगभग 60 प्रतिशत आयात पर निर्भर है और वर्तमान में 90 प्रतिशत एलपीजी आयात पश्चिम एशियाई देशों जैसे संयुक्त अरब अमीरात, कतर, सऊदी अरब और कुवैत से होता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका से एलपीजी आयात करने का निर्णय भारत के लिए स्रोत विविधता बढ़ाने में मदद करेगा और पश्चिम एशियाई देशों पर निर्भरता कम करेगा। इक्रा के सीनियर उपाध्यक्ष प्रशांत वशिष्ठ ने कहा कि अमेरिका प्राकृतिक गैस तरल पदार्थों का बड़ा उत्पादक है। अमेरिका से एलपीजी आयात करना चल रही व्यापार वार्ता के अनुरूप है और यह वैश्विक राजनीतिक तनाव के समय भारत के लिए फायदेमंद होगा।

इस साल की शुरुआत में ईरान और इजराइल के बीच संघर्ष के कारण हॉर्मुज की खाड़ी बंद होने का खतरा पैदा हुआ था, जिससे भारत की एलपीजी सप्लाई पर असर पड़ सकता था।

भारत के तेल मंत्री हर्षदीप सिंह पुरी ने कहा कि यह करार देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करेगा और लाखों घरों को किफायती और साफ-सुथरी खाना पकाने वाली गैस उपलब्ध कराने में मदद करेगा। हालांकि उन्होंने इस करार की कीमत का खुलासा नहीं किया। मंत्री ने बताया कि इस करार में अमेरिकी एलपीजी खरीद की कीमत का आधार माउंट बेल्व्यू, अमेरिका का एक प्रमुख एलपीजी मूल्य निर्धारण केंद्र, होगा।

मरीन इंटेलिजेंस फर्म Kpler की रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में भारत ने अब तक 36% एलपीजी यूएई से, 21% कतर से, 16% कुवैत से और 6% अमेरिका से आयात किया है। पिछले तीन सालों में अमेरिका का हिस्सा केवल 0.5% से 2% तक रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका से आने वाली एलपीजी भारत के लिए महंगी होगी क्योंकि समुद्री रास्ता लंबा है। Kpler के सीनियर एनालिस्ट सियारन टायलर के अनुसार, “भारतीय कंपनियों को अमेरिका से आने वाली एलपीजी के लिए मध्य पूर्व से आने वाले मुकाबले ज्यादा कीमत चुकानी होगी। अमेरिका से जहाज भारत पहुंचने में लगभग 45 दिन लगते हैं, जबकि मध्य पूर्व से सिर्फ 7-8 दिन।”

हाल ही में LPG (तरल पेट्रोलियम गैस) की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट और अमेरिका के साथ लागत पर चल रहे समझौतों से भारत की कंपनियों को महंगे फ्रेट का असर कम करने में मदद मिल सकती है।

ICRA के विशेषज्ञ वशिष्ठ के अनुसार, “अप्रैल से अंतरराष्ट्रीय LPG की कीमतें कम हुई हैं। सऊदी CP (कॉन्ट्रैक्ट प्राइस) में भारी कमी आई है और कच्चे तेल की कीमतें $60-$65 प्रति बैरल के आसपास स्थिर रहने की संभावना है। इससे भारत अमेरिका से LPG आयात बढ़ा सकता है। फ्रेट लागत जरूर अधिक होगी, लेकिन अमेरिका भारत को बेहतर कीमत देने का प्रयास कर सकता है ताकि असर कम हो।”

LPG, जो कि ब्यूटेन और प्रोपेन का मिश्रण है, की कीमतें कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की कीमतों से जुड़ी होती हैं, क्योंकि इसे इन ईंधनों के रिफाइनिंग के दौरान बनाया जाता है। अक्टूबर में सऊदी अरामको ने ब्यूटेन और प्रोपेन के लिए बेंचमार्क कॉन्ट्रैक्ट प्राइस अगस्त 2023 के बाद सबसे कम $475 और $495 प्रति टन तय किए।

ऊर्जा क्षेत्र: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की अहम भूमिका

जैसे ही भारत और अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) पर बातचीत कर रहे हैं, ऊर्जा क्षेत्र इस समझौते को प्रभावित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इस महीने की शुरुआत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि दोनों देश “काफी करीब” हैं एक उचित व्यापार समझौते पर पहुंचने के लिए और अमेरिका भारत पर लगाए गए कुछ टैरिफ पर पुनर्विचार कर सकता है।

अगस्त में, अमेरिका ने भारत पर रूस से ऊर्जा खरीदने के लिए 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाया था, जिससे कुल टैरिफ 50 प्रतिशत हो गया।

इसके अलावा, भारत ने 2025 में अमेरिका से कच्चे तेल की आपूर्ति बढ़ाई है। अक्टूबर में भारतीय रिफाइनर ने मार्च 2021 के बाद सबसे अधिक मात्रा में अमेरिका से कच्चा तेल आयात किया। ट्रंप ने भारत से व्यापार घाटा कम करने के लिए यह कदम उठाने के लिए कहा था।

 

Advertisement

Advertisement